फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fell in love with a teacher, left her husband and home

Auraiya News: शिक्षक से हुआ प्यार, छूटा पति और घर द्वार

Sun, 26 Oct 2025 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 26 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fell in love with a teacher, left her husband and home
एरवाकटरा। शिक्षक से प्रेम प्रसंग एक विवाहित महिला को भारी पड़ गया। पहले उसने पति को छोड़ प्रेमी संग शादी रचाई। बाद में प्रेमी शिक्षक ने भी उसे छोड़ दिया। अब महिला दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़िता का आरोप है कि शादी रचाने के बाद भी शिक्षक उसे साथ नहीं रख रहा है। वहीं सास-ससुर बीमारी का बहाना बनाकर घर से चले गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेलझाली निवासी शुभम राठौर जनपद इटावा ताखा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। आरोप है कि एक महिला को शादी का झांसा देकर उसने इटावा के एक होटल में रखा। कई दिनों तक शारीरिक शोषण के बाद छह अगस्त को उसके मायके में छोड़कर फरार हो गया। युवती ने महिला की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की। एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया। बाद में थाना पुलिस ने महिला के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप में 12 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

बाद में दोनों में समझौते के बाद शिक्षक ने औरैया के एक मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद दोनों कानपुर के नौबस्ता में चाचा के घर रहने लगे। 20 दिन के बाद आरोपी शिक्षक महिला को लेकर बाबरपुर में किराए के मकान में रहने लगा। 24 अक्तूबर को शिक्षक ड्यूटी करने के बाद कमरे पर नहीं पहुंचा। महिला उसके गांव बेलझाली पहुंची। दरवाजा खटखटाने के बाद सास-ससुर ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। महिला ने पुलिस की मदद मांगी है। इसी बीच सास-ससुर बीमारी का बहाना बनाकर घर छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed