फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Feeling the heat of June in September, people are sweating profusely

Auraiya News: सितंबर में जून की गर्मी का अहसास, पसीना-पसीना हो रहे लोग

Sun, 14 Sep 2025 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 14 Sep 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Feeling the heat of June in September, people are sweating profusely
फोटो-14एयूआरपी 21- सिर पर गमछा ओड़े निकलता बाइक सवार। संवाद
औरैया। बारिश थमने के बाद एक बार फिर लोगों को सितंबर में जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। पिछले 15 दिन से लगातार पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। सुबह से तेज धूप से शुरुआत होती है। उसके बाद दोपहर में सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। हालांकि आधी रात के बाद कुछ हद तक तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है। बारिश थम जाने के चलते खेतों में धान की पौध में नमी की डिमांड देखी जा रही है। ऐसे में किसान अब सिंचाई के इंतजाम में जुट गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दोपहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चला गया जबकि दिन का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। जरूरत पर ही लोग सड़कों पर आवागमन करते नजर आए जो सड़क पर दिखे वो भी गमछे के सहारे सिर व शरीर को ढके मिले। तेज धूप से लोग पसीने से तरबतर भी हुए। लोग पेड़ की छांव को तकते भी नजर आए। डॉक्टरों की माने तो दिन में तेज धूप और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोग बुखार, खांसी व जुकाम की चपेट में भी आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि कुछ हद तक आसमान में बादल छाने के तो आसार हैं। लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल न के बराबर है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचा है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन, चार घंटे गुल रही बिजली

फोटो-14एयूआरपी 22- पेड़ों की छटाई करते लाइनमैन। स्रोत:कर्मी
औरैया/ बिधूना। बिजली लाइन को दुरुस्त करने को पावर कॉर्पाेरेशन ने रविवार को अभियान चलाया। इसके जरिए विभाग की टीमों ने बिजली सप्लाई ठप कर मरम्मत कार्य शुरू किया। औरैया शहर में भी सुबह नौ से 12 बजे तक अभियान चलाकर लाइन ठीक की। इससे बदनपुर, आवास विकास कॉलोनी, ब्रम्हनगर, दयालपुर आदि लोगों में बिजली गुल रही। इसी प्रकार अछल्दा क्षेत्र में रविवार सुबह करीब छह बजे के करीब बिधूना सब स्टेशन से अछल्दा आई 33 केवीए हाईटेंशन लाइन पेड़ों के चलते ब्रेकडाउन हो गई।
अछल्दा के नेविलगंज उपकेंद्र को बिधूना से सप्लाई बंद होने से अछल्दा कस्बा समेत रुरुगंज, गुनौली, मुहम्मदाबाद व अन्य फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली गुल रही। करीब चार घंटे तक लाइन की मरम्मत का काम चला। लाइनमैनों ने पेड़ों की छटाई करते हुए लाइन जोड़ी। इसके बाद बिजली बहाल कराई गई। सुबह 10 बजे के बाद बिजली आने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पेड़ों की टहनियां हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टहनियों की छंटाई करते हुए लाइन दुरुस्त करा दी। इसके बाद सभी प्रभावित फीडरों की बिजली बहाल करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed