फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fatkaar

अब 40 खरीद केंद्रों से होगी धान की खरीद

Wed, 27 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
fatkaar
औरैया। खरीफ धान खरीद 2019 में तेजी लाने को प्रशासन ने छह और नए केंद्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब धान खरीद केंद्रों की संख्या 34 से बढ़कर 40 हो गई है। जिले भर में अब तक 5157.56 मीट्रिक टन धान खरीद हो चुकी है। इसके लिए 451 किसानों में 371 किसानों को पब्लिक फाइनेशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से चार करोड़ 95 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। खरीद में तेजी लाने के उद्देश्य से सदर तहसील में नैकाफ व आईसीएससीएल कंपनी के छह नए केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र गल्ला मंडी औरैया, दिबियापुर, अजलापुर, अजीतमल में उप मंडी समिति, बिधूना में कंचौसी व भदौरा में एक-एक केंद्र खोला गया है। अभी तक जिले में 34 खरीद केंद्रों के माध्यम से धान खरीद की जा रही है, जो बढ़कर 40 हो गई है। धान की तौल कराने में खरीद केंद्र प्रभारियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। शासन द्वारा किसानों के धान की उतराई, धान आदि के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर दिए जाने की व्यवस्था है। किसान रामजी मिश्रा ने बताया कि किसान 45 रुपये प्रति क्विंटल की दर से रुपये की मांग की गई। बाद में 30 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करना पड़ा। धान खरीद के मामले में खाद्य विभाग के केंद्रों की प्रगति बेहतर चल रही है। जिले में अब तक 5157.56 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। जिसमें खाद्य विभाग के सात केंद्रों द्वारा 3438.96 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। 451 किसानों में 371 किसानों को चार करोड़ 95 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोट
किसानों को खरीद केंद्रों पर यदि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था मिलती है तो वह कंट्रोल रुप और उनके कार्यालय अथवा मोबाइल पर तत्काल जानकारी दें, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खरीद केंद्र प्रभारियों को इस बाबत पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। धान खरीद में तेजी लाने के लिए छह और नए केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएस चौबे
डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed