{"_id":"62c48d12ba3ce8589a15d4c9","slug":"father-scolded-for-drinking-alcohol-son-hanged-himself-auraiya-news-knp706035426","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: पिता ने शराब पीने पर डांटा तो बेटे ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: पिता ने शराब पीने पर डांटा तो बेटे ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन परिजन। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। थाना क्षेत्र के देवरपुर में बाइक मैकेनिक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। मृतक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फफूंद के देवरपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि उसका बेटा बाइक मैकेनिक आनंद उर्फ अमरदीप (22) गांव में गैराज खोले है। सोमवार शाम वह शराब पीकर घर आया तो उसे डांट दिया। कुछ देर घर पर रुकने के बाद रात नौ बजे के करीब वह घर से चला गया। काफी देर तक घर नहीं आया तो खोजबीन की गई।
मंगलवार सुबह खेतों पर गए किसानों ने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे शव फंदे पर लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी। भाई का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी पर बड़ा भाई कुलदीप, बहन प्रियंका, छोटा भाई अंकित और मां तारावती मौके पर पहुंचीं। परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक आनंद की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन