फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Father scolded for drinking alcohol, son hanged himself

औरैया: पिता ने शराब पीने पर डांटा तो बेटे ने फंदा लगा दी जान

Wed, 06 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Father scolded for drinking alcohol, son hanged himself
घटना के बाद गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। थाना क्षेत्र के देवरपुर में बाइक मैकेनिक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। मृतक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फफूंद के देवरपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि उसका बेटा बाइक मैकेनिक आनंद उर्फ अमरदीप (22) गांव में गैराज खोले है। सोमवार शाम वह शराब पीकर घर आया तो उसे डांट दिया। कुछ देर घर पर रुकने के बाद रात नौ बजे के करीब वह घर से चला गया। काफी देर तक घर नहीं आया तो खोजबीन की गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह खेतों पर गए किसानों ने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे शव फंदे पर लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी। भाई का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी पर बड़ा भाई कुलदीप, बहन प्रियंका, छोटा भाई अंकित और मां तारावती मौके पर पहुंचीं। परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।

 मृतक आनंद की फाइल फोटो। संवाद

मृतक आनंद की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed