{"_id":"61fec9fc70990347be058a75","slug":"father-passes-away-before-the-daughter-s-wedding-auraiya-news-knp679068172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना। बेटी की डोली उठने से पहले शनिवार को उसके पिता की आर्थी उठी। यह देख गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। शुक्रवार शाम को तबियत खराब होने पर पिता की मौत हो गई थी। सात फरवरी को बेटी की शादी है।
अयाना थानाक्षेत्र के नवादा ज्वाला प्रसाद निवासी राजेंद्र (45) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। इनकी बेटी की शादी सात फरवरी को इटावा के सती नगर निवासी युवक से तय है। शुक्रवार शाम को शादी की तैयारियों में व्यस्त राजेंद्र की अचानक तबियत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें लेकर अजीतमल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। शनिवार को तेल पूजन कार्यक्रम वाले दिन परिजनों ने राजेंद्र का अंतिम संस्कार किया।
इस दुख की घड़ी में ग्रामीण परिजनों का दुख बांटते दिखे। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र का घर जर्जर होने की वजह से चचेरे भाई सुभाष के घर में मंडप लगा था। दूसरे चचेरे भाई रामजीत के घर में शादी का सामान रखा है। पिता की मौत के बाद से बेटी गुमसुम है। परिजनों के मुताबिक दोनों पक्ष शादी की रश्मों को पूरा करने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं।