फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers will be able to diagnose diseases in crops sitting at home

औरैयाः किसान घर बैठे करा सकेंगे फसलों में रोग का निदान

Fri, 05 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to diagnose diseases in crops sitting at home
औरैया। किसानों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने फसल निगरानी निदान प्रणाली शुरू की है। इसके तहत दो व्हाट्स एप मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। किसान फसलों में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही फसल में लगे कीट व रोग की फोटो खींच कर ग्रुप पर डालेंगे। जिस पर कृषि विशेषज्ञ समस्या का समाधान कर उपाय बताएंगे।
विज्ञापन

खरीफ की फसल खेतों में तैयार हो रही है। मक्का, बाजरा, धान में कई तरह के रोग लगने की शिकायतें आ रही हैं। हाल ही में चिरुहली के एक खेत में खड़ी मक्का की फसल में बर्मी फाल कीट पाया गया था। इसी तरह अन्य कीट लग रहे हैं। प्रभारी उपकृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शासन किसानों को सहूलियत देने के लिए एक से बढ़कर एक कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

इसी दिशा में एक अच्छी पहल की है। जिसमें फसल निगरानी निदान प्रणाली के तहत 9452247111 व्हाट्स एप मोबाइल नंबर जारी किया है। जिन पर किसान अपनी किसी भी फसल में किसी प्रकार का रोग लगने पर रोग लगने वाले स्थान की फोटो भेज सकता है। फोटो भेजने के बाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक निदान के लिए सुझाव देंगे और इलाज करेंगे। जरूरत पड़ने पर फसल का फील्ड सर्वे भी किया जाएगा। उन्होंने किसानों से इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed