{"_id":"6ac3ecd48bcd55d8970a72b1","slug":"farmers-flocked-to-the-society-as-soon-as-the-dap-consignment-arrived-auraiya-news-c-211-1-aur1006-152736-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीएपी की खेप आते ही समिति पर उमड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीएपी की खेप आते ही समिति पर उमड़े किसान
विज्ञापन
फफूंद। आलू और सरसों की बोआई का समय नजदीक आते ही किसानों को डीएपी की जरूरत बढ़ गई है। बी-पैक्स सहकारी समिति नियामतपुर बैहारी में डीएपी उपलब्ध होने की जानकारी मिलते ही आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों के किसान खाद लेने पहुंच गए। सोमवार को समिति पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।
समिति की ओर से 153 किसानों को 487 बोरी डीएपी वितरित की गई। किसानों ने बताया कि बोआई के समय डीएपी की सबसे अधिक जरूरत होती है। ऐसे में समय पर खाद उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि फसल की बोआई प्रभावित न हो। किसानों ने पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की।
समिति के सचिव अरुण कुमार दुबे ने बताया कि किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद उपलब्ध कराई जा रही है। डीएपी 1350 रुपये और यूरिया 266.50 रुपये प्रति बोरी की दर से वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के साथ वितरण में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।