फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers did not allow work on the second day

किसानों ने दूसरे दिन भी नहीं होने दिया काम

Thu, 18 May 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 18 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not allow work on the second day
ग्रामीणों से बात करते एलआईयू के इंस्पेक्टर। - फोटो : amar ujala
नये सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा व सड़क नाले की मांग को लेकर अड़े किसानों ने दूसरे दिन बुधवार को भी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर का काम नहीं होने दिया। किसान रेलवे अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। निर्माणदाई संस्था टाटा के अधिकारियों ने मनाने की कोशिश की मगर किसान नहीं मानें। क्षेत्र के किसान रेलवे से बढ़ा हुआ मुआवजा व निर्माण में बंद हुए नाला व सड़क निर्माण को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पिछले सप्ताह प्रदर्शन के बाद रेलवे के अधिकारियों ने दो दिन में समस्या समाधान के निर्देश दिए थे, मगर हुआ कुछ नहीं।
विज्ञापन


इस पर मंगलवार को फिर से किसान बिफर गए और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए रेलवे का काम बंद करा दिया। टाटा कंपनी के मैनेजर व अन्य अधिकारियों ने किसानों को मनाने की भरपूर कोशिश की मगर वे नहीं माने। मंगलवार को पूरे दिन काम ठप रहा था। बुधवार को फिर से सुबह से किसान पहुंच गए और कॉरिडोर का निर्माण कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर एलआईयू की टीम पहुंची और उन्होंने किसानों से मामले की जानकारी ली। किसानों ने साफ कहा कि रेलवे अधिकारियों को बुलाकर उनकी मांगों को पूरा किया जाए तभी काम करने दिया जाएगा।परियोजना प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव ने बताया उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द किसानों की समस्याओं को निस्तारण की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed