{"_id":"5ef235db8ebc3e4340522e62","slug":"farmers-are-worried-about-not-getting-water-in-the-minor-auraiya-news-knp567191276","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवहा में उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवहा में उड़ रही धूल
विज्ञापन
पश्चिमी रामगंगा नहर से निकली कैथवा माइनर में अभी तक पानी न आने से धान की खेती करने वाले किसान परेशान हैं।
15 जून तक धान की नर्सरी डाली जाती है। ऐसे में धान की कम पैदावार को लेकर किसान आशंकित हैं। किसानों ने अविलंब माइनर में पानी छोड़ने की मांग की है।
कैथवा माइनर से गांव बदनपुर जरियापुर, उम्मेद पुरवा, तिलक पुर फार्म, अजीत पुरवा, नूरपूर, पुरवा पुने, पुरवा सिंह, पुरवा हिंदू कैथवा, कसहरी, अमृतपुर, शंकर पुर, बांधमऊ, पूर्व दूजे, हरदू, चिरूहुली नीम हार आदि दर्जनों गांवों के किसानों की सिंचाई होती है।
अभी तक माइनर में पानी न छोड़े जाने से किसान चिंतित हैं। प्रधान शिवशंकर सिंह के अलावा किसान संजय बैस, जितेंद्र सिंह मालिक, रामचंद्र बाथम, दीवारी लाल बाथम, कश्मीर सिंह, संजय सिंह, अरविंद प्रताप सिंह देव, मोनू भदौरिया, अरविंद दोहरे व जितेंद्र सिंह आदि ने जिलाधिकारी से अविलंब माइनर में पानी दिलाने की मांग की है।