{"_id":"5edbc7628ebc3e90af11d15e","slug":"farmer-s-condition-deteriorated-during-eating-snacks-death-auraiya-news-knp5640860196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन खाने के दौरान बिगड़ी किसान की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमकीन खाने के दौरान बिगड़ी किसान की हालत, मौत
विज्ञापन
फोटो 06एयूआरपी01- मृतक किसान की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
कस्बे में साइकिल की दुकान पर नमकीन खाते समय किसान की हालत बिगड़ गई। चंद मिनटों में किसान की मौके पर मौत हो गई।
लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद किसान का शव को परिजन को सौंप दिया और नमकीन का सैंपल को जांच को भेज दिया।
गांव भरखा निवासी अमर सिंह (50) शनिवार सुबह सहायल तिराहे पर देव साइकिल स्टोर में साइकिल ठीक करा रहे थे। पास की दुकान से नमकीन लेकर वे साइकिल की दुकान पर आकर खाने लगे।
नमकीन खाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले किसान की मौत हो गई।
लोगों ने परिजनों और थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने नमकीन के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
भरखा के ग्रामीणों ने बताया कि अमर सिंह के पास खेती नहीं हैं। वह दूसरों की जमीन बटाई पर लेकर खेती और मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करते थे।
किसान के दो पुत्र, एक पुत्री व पत्नी है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से किसान के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि किसान के परिजनों के सामने अब गुजर-बसर की समस्या खड़ी हो गई है। थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव ने बताया परिजन शव लेकर गांव चले गए हैं।