{"_id":"f115b261e82a77fc32813a0667b724a0","slug":"farmer-killed-by-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गौतला में सुबह खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। देर शाम तक किसान के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खेत जाकर देखा तो वह खेत पर मृत मिला। स्थानीय प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी व लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ब्लाक क्षेत्र के गांव गैतला में राम खिलावन (37 वर्ष)पुत्र ओम प्रकाश सुबह अपने खेतों में पानी लगाने गया था। तेज हवा और ठंड के बीच वह खेत में काम करता रहा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इधर दोपहर तक जब रामखिलावन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु कर दी। खेत पर जाकर देखा तो रामखिलावन औंधे मुंह खेत की मिट्टी में पड़ा था। राम खिलावन को मृत देख परिजनों में कोहराम मचा रहा।
आखिर कब मिलेंगे गरीबों को कंबल
कड़ाके की सर्दी में गरीबों को अभी तक कंबल नहीं बांटे गए हैं। वहीं अन्य ब्लाकों में गरीबों को कंबल वितरण शुरू हो गया है। स्थानीय ग्रामीण विनय अवस्थी, पंकज शर्मा, विनय कुशवाह, अतुल कुमार आदि ने बताया कि तहसील प्रशासन को शीघ्र की कंबल का वितरण करा देना चाहिए था।