फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer is disturbed by Anna's horror of animals

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान

Fri, 19 Jan 2018 12:04 AM IST
auraiya
auraiya Updated Fri, 19 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer is disturbed by Anna's horror of animals
खेताें में हरी फसल को नष्ट करते आवारा जानवर - फोटो : amarujala

विज्ञापन



औरैया।
सदर विकासखंड के करीब आधा दर्जन गांवों में अन्ना जानवरों का आतंक है। यह जानवर खेतों में खड़ी हरी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसानोें ने कई बार प्रशासन से इन जानवरों को पकड़ने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आवारा जानवरों को नहीं पकड़वाया जाएगा तो वे आंदोलन करेंगे।

करमपुर, निगड़ा, सैनपुर, सलैया, बखरिया गांवों में इन दिनों आवारा जानवरों का आतंक है। इस कारण किसान रात व दिन खेतों पर डटे रहते हैं और जानवरों को भगाते हैं। करमपुर के किसान राजीव कुमार ने बताया कि अन्ना जानवर उनकी कई बीघा फसल चौपट कर रहे हैं। जानवरों का झुंड आकर उनकी कई बीघा फसल चरकर बर्बाद कर देते हैं। गांव के रामचंद्र, शिवचरन, राजमोहन, अमरचंद्र, आलोक कुमार, राजेश सिंह, अमित कुमार आदि किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन को शिकायती पत्र देकर अन्ना जानवरों को पकड़वाने की मांग की, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed