फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fafund exhibition will launch 13

13 को होगा फफूंद प्रदर्शनी का शुभारंभ

Sat, 07 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 07 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fafund exhibition will launch 13

नगर पंचायत सभागार में 13 फरवरी से शुरू होने वाले प्रदर्शनी को लेकर बोर्ड बैठक हुई। बैठक में प्रदर्शनी को भव्य बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि इजहार अहमद मेव ने की।

विज्ञापन

 
चेयरमैन प्रतिनिधि इजहार अहमद मेव ने कहा कि इस वर्ष हजरत पीर बुखारी शाह व सहजानंद महाराज की याद में लगने वाली प्रदर्शनी को भव्यता प्रदान की जाएगी और दुकानदारों को हर सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रदर्शनी के दौरान कोई समस्या उत्पन्न न हो,  इसके लिए नगर पंचायत का कैंप कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में प्रदर्शनी अध्यक्ष सभासद विश्वनाथ सिंह व प्रदर्शनी मंत्री राजेश कुमार को चुना गया। प्रदर्शनी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कुल हिंद मुशायरा, दंगल, संगीत सम्मेलन आदि कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सचान ने बताया कि प्रदर्शनी की व्यवस्था चाक चौबंद होगी और पानी की व्यवस्था के लिए जगह-जगह पानी टैंक होंगे। बैठक में सभासद सीमा राजपूत, मो. राशिद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed