फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Excavated drain after warning of villagers

ग्रामीणों की चेतावनी के बाद खुदवाया नाला

Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Excavated drain after warning of villagers
दिबियापुर। कई वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों जब मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी तो अफसरों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को दिबियापुर पहुंचे अधिकारियों ने जलनिकासी के लिए तीन जेसीबी लगाकर नाले की खुदाई शुरू कराई। इस नाले को एनटीपीसी के नाले से जोड़कर पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को केंझरी, घेरा, भट्ठा बस्ती, जमुहां समेत छह गांवों के ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर जलभराव की समस्या से निजात न मिलने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी थी। बैनर में चेतावनी लिखी थी कि यदि जल्द जलभराव से निजात न मिला तो वह लोग आमरण अनशन से लेकर आत्मदाह करने के लिए बाध्य होंगे। मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसीलदार रनवीर सिंह, सिंचाईं विभाग के सहायक अभियंता सतीश कुमार, सहायक अभियंता विनोद कटियार, जिलेदार श्याम मोहन तिवारी समेत राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नाला खुदाई शुरू कराई। जमुहां की वन विभाग की जमीन से लेकर एनटीपीसी आवासीय परिसर के बाहर बने नाले तक नया नाला बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार रनवीर सिंह के अनुसार, जलनिकासी के लिए हर संभव प्रयास किए जाऐंगे। अगर इस नाले से बात नहीं बनी तो औरैया रोड पर बने नाले की सफाई भी कराई जाएगी। तहसीलदार रनवीर सिंह ने बताया कि नाला खुदाई का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed