{"_id":"5de419a68ebc3e54f143ba01","slug":"everyone-reached-family-after-post-mortem-auraiya-news-knp529476174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। ग्राम शाहपुर वेंदी में हत्या कर शव लटकाने के मामले में जहां कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। फिर भी मृतक के परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर कोतवाली अजीतमल पहुंच गए और दो लोगों के नाम हड़बड़ी में छूट गए हैं। उन्हें बढ़ाने एवं बाकी बचे मुल्जिमों की शीघ्र गिरफ्तार की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। कोतवाली में शव रखकर हंगामा करने की खबर पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल कमलेश पाण्डेय ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया।
क्षेत्राधिकारी अजीतमल कमलेश पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कोतवाली आए थे। जिनका कहना है कि हड़बड़ी में दो नाम छूट गए हैं जिनकी लिखित तहरीर उनके द्वारा दी गयी है। तहरीर में उन्होंने आरोपियों की लड़की उज्जला एवं उनके एक रिश्तेदार पप्पू नाम पता अज्ञात के नाम बढ़ाए जाने की तहरीर दी है।