फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Every bet failed, BJP lost in the city

Auraiya Nikay Chunav: हर दांव रहा नाकाम...आखिर हार गई भाजपा, आत्मचिंतन करने पर मजबूर हुई पार्टी

Sun, 14 May 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 14 May 2023 01:33 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से लेकर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद, नंदगोपाल नंदी, साक्षी महराज कई शीर्ष नेताओं की रैली, जनसभा व रोड शो हुए। जिले के कई दिग्गज भाजपाइयों ने जोर आजमाइश की।

विज्ञापन
Every bet failed, BJP lost in the city
up nikay chup nikay chunav, यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनावunav, यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद चुनाव में राजनीतिक रंग कम चढ़ता था। इस बार के चुनाव में भाजपा ने एड़ी चोटी तक का जोर लगाया। प्रदेश स्तर के नेताओं की रैली हुईं, लेकिन मतदाताओं पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ। मतगणना पूरी होने के बाद चर्चा का बाजार खूब गर्म रहा। मुख से लोगों के बस यही सुनने में आया कि राजकुमार नहीं भाजपा हारी है। यहां भाजपा का हर दांव नाकाम नजर आया।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से लेकर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद, नंदगोपाल नंदी, साक्षी महराज कई शीर्ष नेताओं की रैली, जनसभा व रोड शो हुए। जिले के कई दिग्गज भाजपाइयों ने जोर आजमाइश की। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के पक्ष में जनता का वोट सुनिश्चित करने के लिए राजनीति के सभी हथकंडे अपनाए गए। मगर भाजपा का हर दाव नाकाम ही नजर आया।

विज्ञापन

भाजपा भले ही अपनी जीत शुरुआत से पक्की मान रही हो, लेकिन ब्रजेश पाठक की जनसभा ने संकेत कुछ और ही दिए थे। बस यहीं से राजनीति का उलटफेर होना माना जा रहा है। दूसरी ओर सपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता के लिए महज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल ने ताकत झोंकी। शनिवार को निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपाइयों के हाथ मायूसी लगी। पीछे मुड़कर देखने पर पता चलता है कि मेहनत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई।

शीर्ष नेताओं की रैली व जनसभा इसी की बानगी रहीं। बावजूद सपा ने बाजी मार ली। न कोई बड़ी जनसभा न ही बड़े चेहरों ने चुनाव में इंट्री की। महज एक दिन शिवपाल का औरैया में रहना हुआ। चुनावी चर्चा में बस यही निकलकर सामने आया कि राजकुमार दुबे नहीं, हारी भाजपा है। सपा की जीत ने भाजपा खेमे को आत्मचिंतन करने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed