फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Enraged over the death of fellow traders , market close

साथी की मौत पर गुस्साए व्यापारी, बाजार बंद

Sat, 02 May 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 02 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Enraged over the death of fellow traders , market close

कसबे के व्यस्ततम चौराहा पर सराफा व्यापारी की हत्या व लूट की वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। सुरक्षा को लेकर दहशतजदां व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग के साथ-साथ हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन





 
शुक्रवार देर शाम आर्य नगर निवासी 48 वर्षीय उदय नारायण को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दुकान में लूटपाट की थी। इलाज को ले जाते समय व्यापारी ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। हत्यारों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब चौराहे पर अत्यधिक व्यस्तता थी और सराफा व्यापारी अपनी दुकान पर बैठा था।
विज्ञापन





लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे हवा में असलहा लहराते हुए भाग निकले थे। बेखौफ लुटेरों को देख स्थानीय व्यापारियों में दहशत बनी हुई है।



 
व्यापारी की हत्या पर व्यापारी सड़कों पर उतर आए तथा बाजार बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का कहना था कि आज व्यापारी वर्ग असुरक्षित है। गुंडई चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थिति यह है कि दुकानदार शाम को दुकान बंद करके सही सलामत घर पहुंच जाए, इसमें हमेशा जोखिम बना रहता है। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन और बाजार बदी की खबर पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस उपाधीक्षक को प्रत्यावेदन सौंपकर अपराधों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की।


घटना के खुलासे को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन - अजीतमल (औरैया)। घटना को लेकर व्यापारियाें व नागरिकाें में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश साफ नजर आया। व्यापारियों ने घटना के खुलासे की मांग कर डिप्टी एसपी को ज्ञापन सौंपा है।



व्यापारी को गोली मारकर लूट किए जाने से व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अजीतमल बाबरपुर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियाें के नेतृत्व में  व्यपारियाें ने अजीतमल बाबरपुर कस्बे में शंातिपूर्ण प्रदर्शन किया। एसपी को संबोधित ज्ञापन डीएसपी यूपी सिंह को सौंपा है।


 
पुलिस फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य - अजीतमल (औरैया) । सराफा व्यापारी की हत्या के दूसरे दिन पुलिस फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए।



बारीकी से निरीक्षण के दौरान एसआई साबिर बेग को रिवाल्वर का एक खाली खोखा मिला है। साबिर बेग ने बताया कि घटनास्थल से कारतूस का खाली खोखा के अलावा एक जोड़ी जूता तथा खून से सना चश्मा बरामद किया है।



 
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - अजीतमल (औरैया)। सराफा व्यापारी उदय नारायण की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक का शव देखने को सुबह से कस्बावासियों की भीड़ लगी रही।





घर व आसपास गमगीन माहौल बना हुआ है । मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्री आकांक्षा (20), व दो पुत्र आकाश (18), वरुण (15) को रोता बिलखता छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed