{"_id":"620013d5b8ae747cda14f0ba","slug":"encroachment-on-footpath-pedestrians-struggling-with-jam-auraiya-news-knp679232388","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों के फुटपाथ पर अतिक्रमण से अक्सर जाम से जूझते हैं राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों के फुटपाथ पर अतिक्रमण से अक्सर जाम से जूझते हैं राहगीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। सहालग के चलते बाजार में भीड़ उमड़ रही है। रविवार को नगर के भगत सिंह चौराहा, फीडर रोड व लोहा मंडी में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे। इस दौरान फुटपाथ पर दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण लगे जाम से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। यह समस्या एक दिन की नहीं बल्कि रोजाना की होती जा रही है। अतिक्रमण के चलते लोगों को इन बाजारों से गुजरने पर जाम से जूझना पड़ता हैै।
फीडर रोड और लोहा मंडी में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान लगाकर फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। रविवार को फीडर रोड व लोहा मंडी में लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा। छोटे वाहन स्वामियों व पैदल राहगीरों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन जाम की स्थित बनी रही। बता दें कि इन दोनों रोड पर स्थित दुकानों के व्यापारी रोज-रोज फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर सामान रख लेते हैं। नगर पंचायत प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, इस कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़े हुए हैं।
इस सबंध में नगर पंचायत ईओ निषाद मधुरमय ने बताया कि दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि उन्होंने सामान न हटाया तो ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।