{"_id":"675f1f748bd2a00ed00c2a07","slug":"encroachment-has-taken-away-the-width-of-the-roads-auraiya-news-c-211-1-aur1005-119970-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अतिक्रमण लील गया सड़कों की चाैड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अतिक्रमण लील गया सड़कों की चाैड़ाई
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते सड़कों पर फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है। इस कारण चौड़ी सड़कें सकरी हो गई हैं। इससे लोगों को जाम व अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है।
नगर में विकास को लेकर पालिका प्रयासरत है, लेकिन अधिकारियों की ढिलाई विकास कार्यों को दबा रही है। सालों पुरानी समस्या जस की तस है। कारण सड़कों के किनारे बनाए गए फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। वहीं उनका अतिक्रमण सड़कों तक आ पहुंचा है। इससे चौड़ी सड़कें संकरी हो गईं हैं।
यह आलम मुख्य मार्ग कानपुर रोड, यमुना रोड, दिबियापुर रोड और इटावा रोड का ही नहीं बल्कि बाजारों का भी है। अतिक्रमण के कारण जाम देखने को मिलता है। आए दिन लगने वाले जाम में फंसने वालों और दुकानदारों के बीच झगड़े होते देखे जा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारी अतिक्रमण न हटवाते हों, अभियान तो चलता है लेकिन खानापूर्ति तक ही सीमित रहता है।
विज्ञापन
इस कारण सड़कों पर अतिक्रमण देखने को मिलता है। पालिका अधिकारियों की लापरवाही के कारण बस्तियों में खुलने वाली दुकानों के दुकानदार भी सड़कों पर कब्जा कर रहे हैं। ऐसे में राहगीरों को बस्तियों में भी आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है।