फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Encroachment causes traffic jam in Atsu, people are troubled

Auraiya News: अतिक्रमण से अटसू में लग रहा जाम, लोग परेशान

Thu, 28 Aug 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 28 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Encroachment causes traffic jam in Atsu, people are troubled
फोटो 27 एयूआरपी 28 कस्बा में लगा वाहनों का जाम। संवाद
अटसू। कस्बा के मुख्य मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण से रोजाना जाम लगता है। शाम होते ही फास्टफूड की दुकानें फुटपाथ पर सज जाती हैं। इससे वहां पर जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। लोग जाम में फंसकर हलकान होते हैं। फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

अजीतमल तिराहा से लेकर सी ओ कार्यालय, ब्लॉक रोड, बाबरपुर तिराहा, फफूंद रोड किनारे दुकानदारों ने फुटपाथ छोड़िये सड़क पर कब्जा कर रखा है। इससे लोग रोजाना जाम लगने से परेशान होते हैं। कई जगहों पर व्यापारियों ने सड़क पर लकड़ी के तख्त, लोहे की सीढ़ियां रखकर अतिक्रमण कर लिया है। जबकि कई जगहों पर लोग सड़क पर की मकान निर्माण की सामग्री डाल देते। जो जाम का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य मार्ग पर दोपहर को जाम में स्कूली बस व एंबुलेंस बस गई। जिससे बच्चे व मरीज को परेशान होना पड़ा। करीब एक घंट लगा जाम मशक्कत के बाद खुल सका। सीओ अजीतमल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बे में प्रमुख जगहों पर पुलिस की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। किसी भी हालत में कस्बे में जाम न लगे, ऐसे पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबरपुर-अजीतमल नगर पंचायत की चेयरमैन आशा चक का कहना है कि अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों से बात की जाएगी। जहां भी सड़क पर दुकान लगाई जा रही हैं। उनके खिलाफ चेतावनी के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed