{"_id":"61c7677ac98b2111a775898b","slug":"encroachment-auraiya-news-auraiya-news-knp671702890","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान घाट की जमीन की पैमाइश करने पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशान घाट की जमीन की पैमाइश करने पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा। थानाक्षेत्र के दोबा माफी गांव में शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में श्मशान घाट की जमीन की नापजोख हुई। इसमें सामने आया कि कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा करके गेहूं की फसल बो दी है। एसडीएम ने जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
दोबा माफी गांव में करीब 12 दिन पहले श्मशान घाट की जमीन को लेकर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान पति के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। तब एसडीएम व तहसीलदार को श्मशान घाट की जमीन पर कब्जे की जानकारी हुई थी।
शनिवार को श्मशान घाट की जमीन नापने के लिए एसडीएम राम अवतार वर्मा, तहसीलदार जितेश वर्मा, कानूनगो अशोक कुमार, तीन लेखपाल व पुलिस टीम पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने श्मशान घाट की जमीन चिह्नित की तो पता चला कि कुछ हिस्से पर गेहूं की फसल खड़ी है।
विज्ञापन
एसडीएम ने जमीन को कब्जा मुक्त करने के निर्देश कब्जेदारों को दिए। एसडीएम ने कहा कि श्मशान घाट की जमीन की पैमाइश की गई है। कुछ लोगों ने इस जमीन के कुछ हिस्से पर फसल बो दी थी। इसे हटाने के लिए कहा गया है। अगर जमीन से कब्जा नहीं हटता है तो फसल जुतवा दी जाएगी।