{"_id":"6934772c6677a68533061fb5","slug":"employees-questioned-about-weaponsemployees-questioned-about-weapons-auraiya-news-c-211-1-ka11004-135660-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: असलहों के संबंध में कर्मचारियों से की गई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: असलहों के संबंध में कर्मचारियों से की गई पूछताछ
Sun, 07 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बृहस्पतिवार को कमलकांत वर्मा व उनके परिवार के यहां एनआईए टीम ने जांच की थी। इस दौरान कर्मचारियों से भी टीम ने सवाल किए थे। उनसे पूछा था कि क्या कभी उन्होंने कमलकांत या किसी अन्य को असलहे और कारतूस लाते ले जाते देखा था।
सवाल-जवाब से कर्मचारी भी सहमे हुए हैं। एनआईए ने बुधवार की रात जब कमलकांत वर्मा के पेट्रोल पंप और आवास पर छापा मारा तो यहां छह से सात कर्मचारी मौजूद थे। इन सभी कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह आठ बजे तक ही थी, लेकिन जांच के दौरान टीम ने उन सभी को रोक रखा था। इस दौरान उनसे भी टीम ने पूछताछ की। इसमें टीम का मुख्य फोकस इसी बात पर रहा कि क्या कभी कोई असलहे और कारतूस लेकर घर या प्रतिष्ठान पर आता है।
यह भी पूछा गया कि कभी उन्होंने कोई ऐसी गतिविधि देखी जो संदिग्ध लगी। हालांकि अधिकांश कर्मचारियों ने किसी भी जानकारी से इन्कार किया। टीम ने उन्हें किसी भी कार्रवाई में न फंसाने का आश्वासन भी दिया।