फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Emergency service to the district hospital

जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरू करें

Thu, 07 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Thu, 07 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Emergency service to the district hospital
निरीक्षण करते सीएमओ डा. एसबी मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

औरैया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसबी मिश्रा ने गांव चिचौली के सौ शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कानपुर से औरैया गए एडी हेल्थ भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने भी सीएमओ से अस्पताल के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी सेवाएं तुरंत चालू करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


ग्राम चिचौली के सौ शैय्या अस्पताल में शहरी स्वास्थ्य सेवाएं 10 दिसंबर 2015 को स्थानांतरित कर दी गई थीं। उसी समय से जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा पर ब्रेक लगने के साथ ही ओपीडी भी बंद हो गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रयास और अमर उजाला की मुहिम के बाद शहरी अस्पताल में ओपीडी शुरू करा दी गई थी। डाक्टरों की कमी और संसाधनों के अभाव से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग ढाई लाख आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं कम पड़ने लगी। अमर उजाला ने शहरी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कराने के लिए मुहिम जारी रखी ।
विज्ञापन


गुरुवार के अंक में अमर उजाला ने अस्पताल में सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से उठाया था। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सीएमओ एस बी मिश्रा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में महिला डाक्टर की गैरहाजिरी को नोटिस में लिया। महिला वार्ड में गंदगी देख सीएमओ ने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। ओपीडी में मौजूद डाक्टर प्रमोद कटियार, सुधांशु दीक्षित, जी.पी चौधरी से ओपीडी की स्थिति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के समय सीएमओ को चंद दवाएं तो मिली लेकिन इंजेक्शन लगाने के लिए स्प्रिट और कॉटन नहीं मिली। इसे गंभीर बताते हुए सीएमओ ने जरूरी इंतजाम दुरुस्त रखने के  निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय की बदहाल हालत को स्वीकारते हुए सीएमओ ने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नवीन कुमार मिश्रा को जिला चिकित्सालय में तत्काल इमरजेंसी सेवाएं शुरू कराने के साथ ही उपलब्ध डाक्टरों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी रोस्टर जारी करने का फरमान सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed