फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electrolyte machine also bad after CBC

सीबीसी के बाद इलेक्ट्रोलाइट मशीन भी खराब

Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electrolyte machine also bad after CBC
फोटो-18एयूआरपी- 20 इलेक्ट्रोलाइट इनालाइजर मशीन को चेक करते इंजीनियर राहुल। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। 50 शैया अस्पताल में ब्लड जांच, सोडियम, पोटैशियम व कैल्शियम की जांचें ठप हैं। अस्पताल के लैब में लगी सीबीसी मशीन सात दिन से खराब पड़ी है। वहीं सोमवार को इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर मशीन भी खराब हो गई। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

50 शैया अस्पताल में सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन करीब सात दिनों से खराब है। सोमवार को इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर मशीन भी खराब हो गई है। इससे गंभीर रोगों के मरीज के ब्लड में सोडियम, पोटैशियम व कैल्शियम की मात्रा कितनी है, इसकी जांच की जाती थी वो भी बंद हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को कानपुर से आए दो इंजीनियरों ने लैब में रखी खराब सीबीसी, बायो केमिस्ट्री व इलेक्ट्रोलाइट इनालाइजर मशीन चेक की। इंजीनियरों ने बायो केमिस्ट्री मशीन तो ठीक कर दी पर सीबीसी के स्पेयर खराब होने से सही नहीं हो सकी। जबकि इलेक्ट्रोलाइट मशीन भी ठीक नहीं हो सकी। प्रभारी डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि कानपुर से आए दो इंजीनियरों ने खराब मशीनों को चेक किया। इनमें से बायो केमिस्ट्री मशीन सही हो गई है। जबकि सीबीसी व इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर मशीन को सही करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्दा व हृदय के मरीजों के लिए है खास
इलेक्ट्रोलाइट एनलाइजर मशीन खासकर गुर्दा व हृदय के मरीजों में क्रिटिकल कंडीशन में सहायक होती है। इससे गंभीर मरीजों के ब्लड में सोडियम, पोटैशियम व कैल्शियम की मात्रा की जांच आसानी से होती है। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर दवाएं दी जाती हैं, ताकि मरीजों को पर्याप्त मात्रा में यह तीनों चीजें मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed