{"_id":"68bf251fbd4b889bd0085997","slug":"electricity-remained-suspended-for-five-hours-in-25-villages-auraiya-news-c-211-1-aur1008-131209-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 25 गांवों में पांच घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 25 गांवों में पांच घंटे ठप रही बिजली
Tue, 09 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
कंचौसी। क्षेत्र में रविवार रात को हुई बारिश के दौरान असेनी उपकेंद्र के नौगवा फीडर, बिहारीपुर उपकेंद्र और कंचौसी उपकेंद्र की लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे 25 गांवों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में लोग परेशानी झेलते रहे।
कंचौसी व उसके आसपास के क्षेत्र में रविवार रात एक बजे से तीन बजे तक तेज बारिश हुई। इससे पुरवा महिपाल, रेलवे स्टेशन रोड, किशोरा रोड और ढिकियापुर रोड पर सड़क व गलियों में पानी भर गया।
इसी दौरान फीडर से जुड़ी लाइनों में फाॅल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे नौगवा, अमरपुर, सुंदरपुर, सूखमपुर, रंजीतपुर, मधवापुर, मढ़नई, पुरवा महिपाल, बिनपुरापुर, सहायपुर, चंद्रपुर, जमौली, प्रसाद पुरवा, हरतौली व कनमऊ सहित 25 गांवों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
वहीं, कंचौसी फीडर से जुड़े गांवों के लोग लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से पूरी रात परेशान रहे। सोमवार सुबह विद्युत विभाग की टीम ने फॉल्ट दुरुस्त किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश व तेज हवा से लाइन में फॉल्ट था। इसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।