{"_id":"6671e6f7ec739a21f50cf7a4","slug":"electricity-of-five-localities-went-off-for-six-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113462-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छह घंटे गुल रही पांच मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छह घंटे गुल रही पांच मोहल्लों की बिजली
विज्ञापन
औरैया। भीषण गर्मी में इटावा रोड पर रखे ट्रांसफार्मर से अचानक बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में पांच मोहल्लों के लोग रातभर परेशान रहे। सुबह सात बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खराबी दू्र की। इस दौरान लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा।
शहर में इटावा रोड पर अस्पताल के पास रखे ट्रांसफार्मर से सोमवार की रात एक बजे अचानक बिजली चली गई। जिससे रुहाई, ठठराई, पोरवाल कॉलोनी समेत पांच मोहल्लों की 2500 आबादी को रातभर भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। इन्वर्टर भी जवाब दे गया। इधर, सुबह पांच बजे पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन बिजली नहीं आई। इस पर बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर के खराब होने की आशंका जताई।
सुबह साढ़े छह बजे आपूर्ति बंद करके एक बार फिर से ट्रांसफार्मर की जांच कराई तो पाया गया कि ट्रांसफार्मर तो ठीक है। इस पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रांसफार्मर से अंदर आपूर्ति के लिए गई लाइन चेक करने को पेट्रोलिंग शुरू की गई। जिसमें पोरवाल कालोनी में अंदर की तरफ की गई बंच केबल आपस में चिपका मिला। बिजली कर्मचारियों ने केबल का खराब हिस्सा काटकर दूसरा टुकड़ा जोड़ा। इसके बाद सुबह सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद हर आधा घंटे में आपूर्ति के ट्रिप लेने से लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
पोरवाल कालोनी में बिजली की केबल के चिपक जाने से ट्रांसफार्मर का फ्यूज बार-बार जल रहा था। सुबह जानकारी होने पर कर्मचारियों की टीम ने फाल्ट खोजकर समस्या को दूर करते हुए आपूर्ति बहाल करा दी। वहीं उसके बाद ब्लॉक के पास दो दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए शट डाउन लेना पड़ा। जिससे थोड़ी देर उपभोक्ताओं को समस्या हुई। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य कर लिया गया है।
सुभाष यादव, जेई सदर डिवीजन, औरैया
-- -- -- -- -- -- -