फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   electric wires strangulated, fire engulfed hut

तारों के टकराने से निकली चिंगारी, झोपड़ी जली

Sun, 13 Feb 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
electric wires strangulated, fire engulfed hut
फफूंद (औरैया)। बिजली के तारों के टकराने से रविवार सुबह निकली चिंगारी ने डेरा नगला पाठक गांव में एक मजदूर की झोपड़ी जला दी। मजदूर परिवार ने 50 हजार रुपये का नुकसान बताया है। इसमें 15 हजार रुपये नकद शामिल हैं।
विज्ञापन

विजयपुर डेरा नगला पाठक गांव निवासी महेश नायक मजदूर हैं। बताया कि गांव किनारे झोपड़ी में वह पत्नी, बच्चों के साथ रहता है। रविवार सुबह वह लोग धूप में बैठे थे। अचानक झोपड़ी के ऊपर से गुजरे बिजली के तार
विज्ञापन

आपस में टकरा जाने से चिंगारी निकली और झोपड़ी में आग लग गई। मजदूर परिवार ने ग्रामीणों की मदद से आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। तब तक मजदूर की पूरी झोपड़ी जल गई। उसमें रखे 15 हजार रुपये व गृहस्थी के सामान जल गए। मजदूर ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed