फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electric wire dropped on youth, death

युवक पर बिजली का तार गिरा, मौत

Sun, 30 Apr 2017 11:54 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 30 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Electric wire dropped on youth, death
घर के बाहर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर में एक युवक पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घर लाने पर शरीर में हरकत हुई तो परिजन युवक को लेकर दोबारा सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


 रविवार को नरायनपुर मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार (38) पुत्र स्वर्गीय गुरुदयाल कुशवाहा सुबह लगभग 8:30 बजे घर से बाहर गली में निकल रहे थे। इसी बीच ऊपर से निकली बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट लगते ही मुकेश सड़क पर गिर गए। यह तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने बिजली केंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन


परिजन व मोहल्ले के लोग मुकेश को जिला अस्पताल औरैया लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन युवक के शव को घर लेकर आ गए। सूचना पर आसपास के मोहल्लों से भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद परिजनों ने मृतक युवक को मुंह से कृत्रिम सांस दी। इससे मुकेश के शरीर में हलचल हुई। इस पर युवक को लेकर परिजन प्राइवेट डाक्टर के पास पहुंचे। यहां से डाक्टर ने सौ शैय्या अस्पताल जाने की सलाह दी। सौ शैय्या अस्पताल में डाक्टरों ने मुकेश को फिर से मृत घोषित कर दिया। युवक की करंट से मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed