फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electric poles become an obstacle in road widening

Auraiya News: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने विद्युत पोल

Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electric poles become an obstacle in road widening
औरैया। सहार-बिधूना मार्ग के चौड़ीकरण में विद्युत पोल बाधक बने हैं। विद्युत पोल न हटने से मार्ग चौड़ीकरण में देरी हो रही है। ऐसे में इस मार्ग पर बढ़े ट्रैफिक से लोगों का सफर मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

सड़क किनारे लगे विद्युत पोल हटाने में देरी पर डीएम ने नाराजगी भी जताई है। जनपद में लगातार आबादी बढ़ रही है। वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे काफी व्यस्त मार्ग सहार-बिधूना पर यातायात भी बढ़ा है, लेकिन यह मार्ग काफी पुराना है।
विज्ञापन

इससे आए दिन इस मार्ग पर सड़क हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सहार-बिधूना मार्ग का चौड़ीकरण कराने का फैसला लिया था। करीब 10 किमीं लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कर उसे टू-लेन में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूरी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने सड़क चौड़ीकरण की कवायद शुरू की, लेकिन इस कार्य में सड़क किनारे लगे विद्युत पोल अड़ंगा लगाए हैं। अभी तक सहार-बिधूना मार्ग पर लगे विद्युत पोल हटाए नहीं जा सके हैं। इस कारण मार्ग के चौड़ीकरण में देरी हो रही है।
अभी हाल ही में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी। समीक्षा में बताया गया था कि सड़क किनारे लगे विद्युत पोल हटाए नहीं गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई थी।

उन्होंने पोल हटाने के लिए विद्युत वितरण दिबियापुर के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पोल को दूसरे स्थानों पर हटाने की कार्रवाई पूर्ण कराएं। मार्ग का चौड़ीकरण जल्द पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed