फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   election

वोटों के उतार चढ़ाव में बदल गई प्रत्याशियों की गणित

Thu, 10 Mar 2022 07:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
election
औरैया। उतार-चढ़ाव और अटकलों के दौर से गुजरते हुए विधानसभा चुनाव में तीनों विधानसभा सीटों की मतगणना देर शाम संपन्न हो गई। चुनाव नतीजों ने सबके मुगालते दूर कर दिए। नेताओं को मंथन करने पर मजबूर किया कि आखिर जनता के मन में क्या चला। मतदान के बाद जिस तरह के कयास लगाए थे, वे सब झूठे साबित हुए। नतीजों के बाद निष्कर्ष निकला कि विधायक बनने में कहीं पार्टी तो कहीं प्रत्याशी की व्यक्तिगत छवि काम आई। जनता ने भी साफ कर दिया कि जो काम करेगा, वही राज करेगा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना ने सभी की धड़कनों को रोक कर रखा था। मतगणना स्थल पर पहुंचते ही प्रत्याशी हो या उनके समर्थक एक-एक बूथ पर मिल रहे वोटों का मिलान और कहां कमी रह गई इसकी गणित भिड़ाते नजर आए। बिधूना विधानसभा में पहले राउंड से सपा की रेखा वर्मा ने 2717 वोट पाए, जबकि भाजपा की रिया शाक्य ने 2677 वोट। वहीं बसपा के प्रत्याशी गौरव रघुवंशी को 1253 वोट मिले। पहला राउंड था, इसलिए किसी प्रत्याशी के चेहरे पर होई फर्क नहीं पड़ा। तीसरे राउंड में सपा प्रत्याशी 9229 और भाजपा प्रत्याशी को 8029 वोट मिली। यहीं पासा पलटने लगा। 14वें राउंड में सपा प्रत्याशी ने 43747 वोट पाकर भाजपा प्रत्याशी से 5631 से बढ़त बना ली। जबकि बसपा प्रत्याशी 8328 पर ही पहुंचे थे। यहीं से सपा की जीत का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

औरैया विधानसभा में पहले राउंड में सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने 2362, भाजपा की गुड़िया कठेरिया 1886 और बसपा के रवि शास्त्रत्त्ी ने 1575 वोट पाए। तीसरे राउंड में अचानक उलट फेर हुआ। भाजपा प्रत्याशी को 7809, सपा प्रत्याशी को 6301 और बसपा को 3718 वोट मिले। 14वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 37942 वोट पाकर सपा प्रत्याशी से 7697 की बढ़त बना ली और अंत में जीत के मुकाम पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे दिलचस्प माहौल दिबियापुर विधानसभा की मतगणना में देखने को मिला। यहां पर शुरुआत से कई राउंड उलट फेर होते रहे। पहले राउंड में सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने 2393, भाजपा के लाखन सिंह राजपूत (कृषि राज्यमंत्री) ने 2284 और बसपा के अरुण दुबे ने 1267 वोट पाए। आठवें राउंड में पासा पलटा तो भाजपा प्रत्याशी 23327 वोट पाकर प्रदीप से आगे हो गए। जबकि प्रदीप को 19653 वोट मिले। यहीं से दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में बेचैनी शुरू हो गई। अंतिम राउंड में सपा फिर से आगे हुए 80127 वोट पाकर 116 वोट से भाजपा प्रत्याशी से बढ़त बना ली। पोस्टल बैलेट के वोट जोड़ने के बाद प्रदीप को 431 वोट से विजयी घोषित किया गया। जीत और हार का सामना करने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक किस जगह चूक हुई इसकी चर्चा करते हुए बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed