फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   election,auraiya news

जिले के 10.15 लाख मतदाता बनेंगे 33 प्रत्याशियों के भाग्यविधाता

Sun, 20 Feb 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
election,auraiya news
मंडी परिसर में मतदान कर्मियों की भीड़ अधिक होने पर टूटा कोविड नियम। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर आज मतदान होना है। 33 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 10,15,158 लाख मतदाता करेंगे। शनिवार को मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया जो देर रात तक निर्धारित बूथों पर पहुंच गई। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

औरैया, बिधूना व दिबियापुर तीन विधानसभा क्षेत्रों में 855 मतदान केंद्रों पर 1281 बूथ बनाएं गए है। मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र में छह सखी केंद्र भी बनाए गए हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे से जिले में चुनावी शोर थम गया है। आज कुल 10 लाख 15 हजार 158 मतदाता 33 प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगाएंगे।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा में 11-11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस व अर्धसैनिक बलों की कड़ी निगरानी रहेगी। मॉडल बूथों पर महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग आदि के लिए विशेष सुविधाएं रहेंगी। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा व एसपी अभिषेक वर्मा मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे। साथ ही तीनों सीटों पर प्रेक्षक भी अपने चुनाव संबंधित कार्य करने के बाद नजर रखें रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता पहचान पत्र न होने पर मान्य होंगे 12 अन्य विकल्प
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि मतदाताओं को फोटो समेत वोटर आईडी कार्ड जारी किए जा चुके है। इसके बावजूद भी अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, लेकिन उसका नाम लिस्ट में है तो वह 12 अन्य पहचान पत्रों व फोटो में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकता है।
मान्य दस्तावेज में आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, बैंक व डाकघर की फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम व पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसद/विधायक/विधान परिषद सदस्य को जारी पहचान पत्र, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय का यूनिक डिसएलिलिटी आईडी कार्ड शामिल हैं।
नहीं हुआ कोविड नियमों का पालन
मंडी समिति से शनिवार को चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए ईवीएम, वीवीपैट समेत चुनाव में जरूरी अन्य सामान वितरित किए गए। इस दौरान ईवीएम समेत अन्य सामानों को लेने के लिए सुबह से ही मंडी परिसर में भीड़ लगी रही। भीड़ अधिक होने से शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ। अधिकतर अधिकारी व कर्मी बिना मास्क के थे। पुलिस कर्मी भी कोविड नियमों का उल्लंघन करने में पीछे नहीं रहे।

जहां जगह मिली बैठ गए कर्मी
मंडी समिति में ईवीएम, वीवीपैट, निर्वाचन किट समेत अन्य सामान पोलिंग पोर्टियों को दिया गया। जैसे-तैसे कर्मियों ने यह सामान लिया। सामान का मिलान करने के लिए जिसको जहां जगह मिली, वहीं पर खुद जमीन पर चादर बिछाकर बैठ गए। सामान चेक व नोट कराने के बाद कर्मी निर्धारित वाहनों से बूथों के लिए रवाना हुए। मंडी परिसर में अधिकतर लोग दोपहर में तेज धूप होने से बचाव के लिए टीनशेड के नीचे व दुकानों के छज्जों के नीचे जाकर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed