{"_id":"620406ea5cb2e90162535284","slug":"election-auraiya-news-auraiya-news-knp679770418","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी से छुटकारा पाने के लिए नहीं चलेगा बहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी से छुटकारा पाने के लिए नहीं चलेगा बहाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए बीमारी का बहाना नहीं चलेगा। बीमारी का प्रार्थनापत्र देने वालों की जांच मेडिकल टीम करेगी। टीम की संस्तुति के बाद ही ड्यूटी से नाम हटाया जाएगा।
विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्मिकों को 10, 11 व 12 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कार्मिक तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं।
कोई खुद को बहरा होने की बात कह रहा है तो कोई दिव्यांग बता रहा है। कुछ कर्मचारी, बीपी, शुगर बढ़ने की समस्या बता रहे हैं तो कुछ किडनी का ट्रांसप्लांट, अन्य आपरेशन कराने की बात कह रहे हैं। महिला कर्मचारी छोटा बच्चा और गर्भवती होने का हवाला दे रही हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन पर सीएमओ स्तर से मेडिकल टीम का गठन किया गया है। टीम की संस्तुति के बाद ही चुनाव ड्यूटी से नाम हटाए जाएंगे। इसके लिए पूरी जांच व परीक्षण किया जाएगा।