{"_id":"698782bb3d086fb6390413d1","slug":"elderly-farmer-sleeping-on-cot-burnt-to-death-murder-charge-filed-auraiya-news-c-211-1-aur1009-139225-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग किसान की जलकर मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग किसान की जलकर मौत, हत्या का आरोप
Sat, 07 Feb 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-6-बलदू। फाइल फोटो
अनंतराम (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहारी में शुक्रवार की देर रात एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। घटना के समय बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ सोए थे।
परिजन ने रंजिश के चलते पड़ोसियों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में घटनास्थल पर अलाव की राख मिली। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा।
अजीतमल कोतवाली की चौकी अनंतराम के गांव मोहारी निवासी बलदू बाल्मीकि (70) किसान थे। बलदू शुक्रवार की रात अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद घर में अलग-अलग चारपाइयों पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक बलदू की चारपाई से आग की लपटें उठने लगीं। पति को आग की लपटों से घिरा देख पत्नी ने शोर मचाया, लेकिन सन्नाटा होने के कारण किसी ने आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
घबराई पत्नी मदद के लिए पास में रहने वाले एक युवक को बुलाने पहुंचीं। वहां से वापस आई तो आग विकराल रूप ले चुकी थी और बलदू बुरी तरह जल चुके थे। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। लोगों की जानकारी पर सीएफओ तेजवीर सिंह, सीओ अजीतमल मनोज गंगवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की छानबीन के दौरान पास में अलाव की राख मिली।
इधर, जानकारी पर बाहर रह रहे बेटे गांव पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों पर आग लगाकर मार डालने का आरोप लगाया। परिजन के आक्रोश को देख फफूंद, अछल्दा, अयाना थाने की भी फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारी ने परिजन को समझाया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
परिजन ने आरोपियों पर उनके परिवार से रंजिश रखने का आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
अलग-अलग रहते हैं चारों बेटे
बलदू के चार बेटे हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। परिजन के अनुसार बेटा विनोद कुमार और संजू परिवार के साथ दिल्ली में काम करते हैं और वहीं रहते हैं। बेटा सिरोज परिवार के साथ बाबरपुर मोहल्ला अशोक नगर में रहता है। चौथा बेटा कल्लू गांव में ही दूसरे मकान में रहता है।
परिजन को समझाकर शांत कर दिया गया है। आग लगने के कारण का पता लगाने में अग्निशमन विभाग लगा है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज गंगवार, सीओ अजीतमल
मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि किसान के शरीर पर जलने के निशान मिले हैं। अभी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।