फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eight died due to heat and heat, administration accepted one

Auraiya News: गर्मी और लू से आठ मरे, प्रशासन ने एक मानी

Wed, 19 Jun 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Eight died due to heat and heat, administration accepted one
औरैया। भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। इस सब के बीच रविवार से अब तक हुई कुल आठ मौतों में परिजनों की ओर से गर्मी से मौत होने की आशंका जताई गई है। जिसमें से एक ट्रक चालक की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्मी से मौत हो जाने की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों का ब्योरा तलब करते हुए आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजा देने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

रविवार को सीमेंट की बोरियों से लदा हुआ राजस्थान नंबर के एक ट्रक में चालक का शव केबिन में पड़ा मिला था। मृतक की पहचान कानपुर नगर के यशोदा नगर मछरिया निवासी आरिफ (44) के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्मी से मौत होने की पुष्टि हुई। सोमवार को छह मौतें हुई। जिनके परिजनों ने गर्मी से मौत हो जाने की आशंका जताई। इसमें से महज दो शवों का परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक आ नहीं सकी है। वहीं मंगलवार को कानपुर के माया हास्पिटल में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव उमरी निवासी अमरीश (48) की मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके भाई शेखर ने बताया कि ने बताया कि 15 जून को अमरीश बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में लू लगने की वजह से वह नहर बाजार रोड किनारे गिर गया। जल्दबाजी में उसे कानपुर के माया हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। गर्मी की वजह से भाई की मौत हुई है। पूरे मामलों में परिजन पोस्टमार्टम कराने से बच रहे हैं। कहीं न कहीं यही वजह है कि मौत के पीछे गर्मी की पुष्टि पर मोहर नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक महज एक ट्रक चालक की मौत मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्मी से मौत होने की पुष्टि हुई है। कानपुर निवासी ट्रक चालक के परिजनों का डेटा मंगवाया गया है। आपदा राहत कोष से मुआवजा दिया जाएगा।-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed