{"_id":"5f4163f38ebc3e3ccf300040","slug":"education-auraiya-news-knp5782579177","type":"story","status":"publish","title_hn":"क एजेंसी एक परीक्षा से मुश्किलें होंगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क एजेंसी एक परीक्षा से मुश्किलें होंगी कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नौकरी के लिए युवाओं को अब एक परीक्षा देनी होगी। इसके लिए राष्ट्रीय भर्ती संस्था टेस्ट लेगी। सरकार से इस निर्णय को लेकर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने खुशी जताते हुए लाभ मिलने की बात कही।
प्रधानमंत्री ने एसएससी, बैंकिंग और रेलवे में भर्ती के लिए एक एजेंसी एक परीक्षा नीति का गठन किया। जिसको लेकर उत्साहित छात्रों ने बताया कि उन्हें कई तरह की सुविधाएं मिलने के आसार दिख रहे हैं। वहीं होनहार अभ्यर्थियों को पहले लाभ मिलने की उम्मीद भी दिख रही है। एक परीक्षा होने से पारदर्शिता भी रहेगी।
विधीचंद मोहल्ला निवासी प्रवीन पांडेय ने बताया कि एक एजेंसी एक परीक्षा नीति से प्रतिभावान छात्रों को आगे आने का मौका मिलेगा। बताया कि एक परीक्षा होने से कई तरह की समस्याएं भी दूर होंगी।
विज्ञापन
जालौन चौराहा निवासी विवेक चौहान ने बताया कि रेलवे, बैंकिंग और एसएससी की प्राथमिक परीक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही आवेदन, एक ही शुल्क, एक ही परीक्षा होगी।
गांव समरथपुर निवासी लाली खातून ने बताया कि एक एजेंसी एक परीक्षा नीति से विशेष रुप से महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। उन्हें जिले में ही बनने वाले केंद्र पर परीक्षा देने से राहत मिलेगी।