फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

शिक्षक ने दो साल में बदल दी स्कूल की सूरत

Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
education
औरैया। ग्राम पंचायत जैतापुर इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विशाल पोरवाल ने दो साल में स्कूल का कायाकल्प कर दिया है। स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम से लेकर लाइब्रेरी, किचन गार्डन व योगा की बेहतर व्यवस्था की है। इसका नतीजा यह रहा कि 2018-19 में 86 बच्चे पंजीकृत थे। 2019-20 में 134 और अब 2020-21 में 146 बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं। 2020 में लॉकलाडन के चलते स्कूल बंद होने के बाद भी ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्कूल की देखरेख करने व घरों में जाकर बच्चों के पंजीकरण कराने में उनकी अहम भूमिका के लिए गांव के अभिभावक भी सराहना करने से नहीं चूक रहे।
विज्ञापन

हेड मास्टर विशाल पोरवाल ने स्कूल में ढोलक, हारमोनियम, किचन गार्डन के साथ-साथ पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था की है। 2020 में कोविड-19 के चलते स्कूल सत्र शुरू नहीं हो सका है। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ जरूरत के हिसाब से घर-घर जाकर बच्चों को टिप्स देकर पढ़ा रहे हैं। जिन बच्चों के पास एंड्रायड फोन नहीं हैं, उन बच्चों को चिह्नित कर ट्यूशन भी पढ़ा रहे हैं। विशाल ने 2018-19 में विद्यालय में हेडमास्टर पद का कार्यभार संभाला था। विद्यालय परिसर में चारों तरफ घास-फूस खड़ी थी। बच्चों परिसर में इधर-उधर जाने तक से कतराते थे। विशाल बताते हैं सबसे पहले उन्होंने प्रधान की मदद से परिसर खास-फूस को साफ कराया। इसके बाद सब्जियां उगाने के साथ-साथ फूल आदि के पौधे स्वयं के प्रयासों से लगवाए गए। इसमें स्टाफ द्वारा भी मदद की गई। शैक्षणिक माहौल व विद्यालय साफ-सुथरा बनाए रखने में सहायक प्रियंका वर्मा, पारुल वर्मा, शिक्षामित्र नीलम त्रिपाठी, रश्मि देवी का भी योगदान सराहनीय है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed