{"_id":"5f4162218ebc3eabed24c5b3","slug":"education-auraiya-news-knp578256954","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन पर चलेंगी कक्षा दस और 11 की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदर्शन पर चलेंगी कक्षा दस और 11 की कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दूरदर्शन ग्रामीण क्षेत्रों में वर्चुअल स्कूल एवं ई-ज्ञान गंगा कार्यक्रम के माध्यम से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को पढ़ाएगा। सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक दूरदर्शन चैनल तय समय में कक्षाएं चलाएगा।
दूरदर्शन उत्तर प्रदेश में दस एवं 12 की कक्षाएं दोपहर एक बजे से 2:30 से तीन बजे तक, 3:30 बजे से शाम पांच बजे तक और शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक लगेंगी। छात्र-छात्राएं टीवी की स्क्रीन से पढ़ सकेंगे। कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए स्वयं प्रभा चैनल-22 में व्यवस्था लागू की गई है। सुबह 11 बजे से एक बजे तक तथा शाम साढ़े चार बजे से 6:30 बजे तक इस चैनल में छात्र-छात्राओं के पीरियड चलेंगे।
डीआईओएस ह्रदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि टीवी चैनल पर कक्षावार और विषयवार छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था लागू की गई है। सभी अभिभावक तय समय में पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को अवश्य प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि पढ़ाई सप्ताह में पांच दिन होगी। शनिवार को विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं को समाधान करेंगे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। दूरदर्शन के इस प्रयास की छात्र-छात्राओं ने सराहना की है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि इससे घर बैठे वह अध्ययन कर सकेंगे।