{"_id":"5dd43f3e8ebc3e54ad717118","slug":"education-auraiya-news-knp5268993146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठी पहल: स्कूल में ईमानदारी स्टोर खोल, बच्चों को सिखा रहे संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठी पहल: स्कूल में ईमानदारी स्टोर खोल, बच्चों को सिखा रहे संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। बच्चों में संस्कार लाने और जीवन जीने का सलीका सिखाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक ने विद्यालय में ही एक ईमानदारी स्टोर खोलकर की। यह स्टोर सोमवार को खोला गया।
अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम टड़वा बिकू में स्थित सरकारी विद्यालय अनेक विसंगतियों को लेकर चर्चा में रहते हैं, वहीं कुछ प्रेरक बातें भी प्रकाश में आती हैं। ऐसा की प्रेरक काम पूर्व माध्यमिक विद्यालय टड़वा रंगिया में बच्चों को ईमानदारी का संस्कार सिखाने के लिए ईमानदारी स्टोर के नाम से ईमानदारी की दुकान खोली गई है। इस दुकान में बच्चों की पढ़ाई से संबंधित वस्तुएं जैसे कॉपी, पेंसिल, बॉलपेन, रबर, इरेजर, पटरी, कलर बॉक्स, पहाड़ा आदि मिलते हैं। बच्चे अपनी जरूरत के मुताबिक दुकान से सामान लेते हैं और वहां रखे बॉक्स में पैसे रख जाते हैं। ईमानदारी स्टोर का आइडिया सुझाने वाले विज्ञान शिक्षक गोपालजी मिश्र ने बताया कि दुकान की सभी वस्तुओं पर मूल्य पर्ची लगी है, जिससे बच्चे वस्तु का मूल्य देखकर स्वयं ही लेनदेन कर लेते हैं। जिससे बच्चे हिसाब सीखते हैं और उनमें ईमानदारी की भावना विकसित होती है। गांव में पढ़ाई की सभी वस्तुएं नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में ईमानदारी की दुकान उन्हें सभी वस्तुएं कम मूल्य पर उपलब्ध कराती है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक मधु दुबे ने दुकान में सहयोग के साथ-साथ इस अनूठे कार्य की सराहना करते हुए इस तरह की दुकान अन्य विद्यालयों में भी शुरू कर बच्चों में ईमानदारी का पाठ पढ़ाने की अध्यापकों से अपील की है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि विद्यालयों में इस तरह की किसी गतिविधि को संचालित करने की अनुमति नहीं है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं है। संबंधित प्रधानाचार्य से इस संबंध में बात की जाएगी।