फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   education

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए संभावित केंद्रों की सूची जारी

Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
education
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2020 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो गया है। बोर्ड की ओर से जारी सूची को लेकर अब आपत्तियां मांगी गई है, इसके बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इटंरमीडिएट परीक्षा में इस बार जिले में 46069 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 70 परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर ली है। इस बार बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 24281 व इंटरमीडिएट में 21888 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ने 14 नवंबर की शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। कहा गया कि यदि किसी को परीक्षा केंद्र को लेकर कोई आपत्ति हो तो वह डीआईओएस कार्यालय में लिखित तौर पर या ईमेल आईडी पर मेल के जरिए दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड वर्ष 2020 की परीक्षाएं आगामी फरवरी माह में होंगी। इसके लिए विभागीय तैयारियां शुरू कर दी है। संबंधित परीक्षा केंद्रों की सूची को डीआईओएस कार्यालय में भी चस्पा कर दी गई है। विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की सूचना संबंधित विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य को भी भेज दी गई है। परीक्षा केंद्र उन्हीं विद्यलयों को बनाया गया है, जहां पर बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सीसीटीवी कैमरे की भी पर्याप्त व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है। नकलविहीन परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक एहतियात बरते जा रहे हैं। डीआईओएस राजू राणा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वह विभाग की ईमेल आईडी पर मेल भेज कर दर्ज करा सकता है। लिखित तौर पर उनके कार्यालय में आपत्तियां आगामी 14 नवंबर शाम 5 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed