{"_id":"5dc5b7ba8ebc3e5af25f8625","slug":"education-auraiya-news-knp5246761153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग आऊटकम्स परीक्षा में बैठे 37510 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग आऊटकम्स परीक्षा में बैठे 37510 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की शैक्षिक स्तर जानने और स्कूलों को ग्रेडिंग देने के लिए शुक्रवार को लर्निंग आऊटकम्स परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें इंटर कालेजों के शिक्षकों की मदद ली गई। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जिले के अधिकारियों ने किया।
सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता उन्नयन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा पांच, छह, सात और आठ के छात्रों की प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें इन कक्षाओं के 41220 छात्र पंजीकृत थे। जिले के 1516 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 37510 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
इस परीक्षा को सफल बनाने के लिए 453 माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी सचल दल बनाया गया था। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसपी यादव ने कहा कि प्रथम चरण में पंजीकृत छात्रों में से 37510 छात्रों ने परीक्षा दी। बताया कि उनके द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ जिला, तहसील, ब्लॉक स्तर पर भी अधिकारियों को सचल दल के रूप में लगाया गया था। इसमें अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की अलग-अलग स्कूलों में केंद्र व्यवस्थापक के रूप में लगाया गया था। बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की जाएगी। बताया कि परीक्षा परिणाम 25 नवंबर तक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाना है।