फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   During checking two children were found sitting in the front of the van, driver was warned

Auraiya News: चेकिंग के दौरान वैन में आगे दो बच्चे बैठे मिले, चालक को चेतावनी

Tue, 09 Sep 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
During checking two children were found sitting in the front of the van, driver was warned
औरैया। एसपी के निर्देश पर मंगलवार को स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में यातायात पुलिस को एक वैन में चालक के बगल सीट पर दो बच्चे बैठे मिले। चालक सीट बेल्ट भी नहीं लगाए था। इस पर पुलिस ने वाहन चालक को चेतावनी दी। उधर, चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 70 वाहनों का चालान किया। इसके एवज में 25,4000 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

जनपद में शहर सहित अन्य जगहों पर स्कूली बस, मैजिक आदि वाहनों की जांच की गई। जालौन, जेसीज, खानपुर चौराहा व सुभाष चौक पर यातायात पुलिस चेकिंग की। इस दौरान यातायात प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने वाहनों के चालकों से कहा कि लाइसेंस के साथ बसों में स्कूल सहित अन्य विवरण जरूर लिखा होना चाहिए। साथ ही चालकों को समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए। हिदायत देते हुए कहा कि अगर चेकिंग के दौरान कोई भी चालक शराब के नशे में मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाहन में बच्चों को मानक के अनुसार बैठाने के निर्देश दिए। यह भी बताया कि स्कूली बच्चों को जिस भी वाहन से ले जाया जा रहा है उसे व्यवसायिक रूप में दर्ज होना आवश्यक है। क्षेत्राधिकारी सृष्टि सिंह ने बताया कि अभियान के तहत स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई है। चालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश के साथ चेतावनी भी दी। यातयात पुलिस ने मंगलवार को 70 वाहनों का चालान कर 25,4000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed