{"_id":"a8c0d0d28cc2fcaf3f7f5bfb74d36b58","slug":"durga-puja-festival-devotees-jaykare-planted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्तों ने लगाए जयकारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्तों ने लगाए जयकारे...
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र पर्व पर तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के रूप का दर्शन करने भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ी रही। भगत सिंह चौराहे पर नव दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से 22वें आयोजन में भक्तों की श्रद्धा उमड़ती जा रही है। समिति ने रामनवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह से दुर्गा मंदिर में भक्तगण पूजा अर्चना करते रहे। मां के भजनों की गूंज में सभी सराबोर दिखे। वहीं मंदिरों में मैया का चोला है रंगला... मैया के दरबार में दु:ख दर्द मिटाए जाते हैं... भजनों पर भक्त भावविभोर होकर झूमे। प्राचीन दुर्गा मंदिर पर आसपास के क्षेत्र से आए भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ झंडा चढ़ाकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
भगत सिंह चौराहे पर नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अलावा बेला रोड स्थित नदी तिराहा पर श्री नवदुर्गा कमेटी स्थापित की गई। वहीं एसडीएम आवास के समीप स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति छैया सेंगर व मोहल्ले के लोगों द्वारा स्थापित कराकर मां की श्रद्धाभाव के साथ आरती कर वंदना का क्रम जारी है।
विज्ञापन