फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper crushes bike rider, death

Auraiya News: बाइक सवार को डंपर ने कुचला, मौत

Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 19 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushes bike rider, death
अजीतमल। कस्बे की ब्लॉक रोड किनारे पड़ी गिट्टी-मौरंग पर पड़कर बाइक फिसलने से युवक सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों को पुलिस ने शांत करा शवकर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली के हबिलिया निवासी भानु प्रकाश (40) पुत्र निकसूलाल वर्तमान में कस्बे के शास्त्रीनगर में परिवार के साथ रहते थे। वह किसानी व पोषाहार विभाग में रोजनदारी पर काम करते थे। पत्नी कुसुमा रहमापुर आंगनबाड़ी में तैनात है। शनिवार दोपहर को वह बाजार करने के बाद घर जा रहे थे। ब्लॉक रोड पर सड़क किनारे पड़ी गिट्टी व मौरंग पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर आ गिरे। इसी दौरान फफूंद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। भानुप्रकाश की मौत की सूचना पर पहुंचे बेटे प्रशांत ने बताया कि मां और बहन राधा कहीं रिश्तेदारी में गईं थी। पिता बाजार करने आए थे। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि काफी दिनों से नाला निर्माण चल रहा है। इसमें प्रयोग की जाने वाली सामग्री सड़क किनारे फैली है। अक्सर इसी की वजह से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में किसान होने पर मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा के तहत आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। घटना की बारीकी से जांच की जाएगी। अवैध अतिक्रमण करने वालों और नाला निर्माण की कार्यदायी संस्था से भी जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed