फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dumper bursts into flames after colliding with tanker, both drivers burnt alive

Auraiya News: टैंकर से टकराने के बाद आग का गोला बना डंपर, दोनों चालक जिंदा जले

Fri, 14 Jun 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dumper bursts into flames after colliding with tanker, both drivers burnt alive
औरैया / अछल्दा। थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 265 किलोमीटर पर आशा गांव के सामने शुक्रवार की दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। चित्रकूट की तरफ जा रहा एक खाली डंपर सड़क पर पौधों को पानी डालने वाले टैंकर से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर आग का गोला बन गया। देखते ही देखते डंपर की केबिन में मौजूद एक चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, तो वहीं किसी तरह से केबिन से नीचे गिरे गंभीर रूप से झुलसे दूसरे चालक को यूपीडा की एंबुलेंस से 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दूसरे चालक को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं देर से फायर ब्रिगेड व पुलिस के पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव किया। साथ ही एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी से सामान डालकर लौट रहा खाली डंपर अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 265 किलोमीटर पर आशा गांव के सामने जैसे ही पहुंचा। तभी सड़क पर लगे पौधों को पानी डालने के लिए खड़े टैंकर से अचानक से टकराता हुआ निकला। टकराने से निकली तेज चिंगारी से डंपर ने आग पकड़ ली। चालक जब तक कुछ समझ पाता तभी अगला टायर भी तेज आवाज के साथ फट गया। इससे डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
इससे डंपर का डीजल टैंक फट गया। इससे आग और भड़क गई और आग ने केबिन को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे केबिन में रखे कपड़े आदि सामान जलने लगा। डंपर चला रहे चालक ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सीट से ही नहीं हट पाया। देखते ही देखते वह सीट पर ही आग में जिंदा जलकर चिपक गया। केबिन में मौजूद दूसरे चालक ने जब तक केबिन खोला, वह भी बुरी तरह से आग से झुलस गया।
केबिन खुलते से दूसरा चालक झुलसी हालत में डंपर से बाहर आ गिरा। उधर जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से घायल चालक को शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दूसरे चालक को भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देर से पहुंची एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड
घटना से आक्रोशित आशा गांव के ग्रामीणों ने देर से पुलिस, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर उनको घेर लिया। साथ ही एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद सीओ सिटी महेंद्र प्रताप, सीओ बिधूना अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी, थानाध्यक्ष अछल्दा पुलिस के समझाने के बाद सभी शांत हो गए। इधर लोगों ने डंपर की बॉडी पर लिखे नंबर को मिलाकर जब बात की तो फोन पर बात करने वाले ने बताया कि डंपर मैनपुरी सामान लेकर भेजा था।
जहां से सामान डालकर वापस लौट रहा था। डंपर में दो चालक थे। इसमें दोनों चालक मौरारा भिंड मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। बताया कि घटना के समय शिष्यपाल 45 पुत्र जिलेदार डंपर चला रहा था। जबकि दूसरा चालक सोनू भदौरिया 40 डंपर में सो रहा था। आग लगने से शिष्यपाल ने अपने को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ाट में केबिन का दरवाजा न खुलने और शिष्यपाल के सीट से न हट पाने के चलते उसकी आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई।

दूसरा चालक सोनू भदौरिया बुरी तरह से झुलकर केबिन से बाहर आकर गिरा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। जहां घायल को एंबुलेंस से शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि बुंदेखंड एक्सप्रेसवे पर डंपर आगे पेड़ाें में पानी डाल रहे टैंकर से टकराकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे उसमें आग लग गई। जिसमें एक चालक की केबिन में जलकर मौत हो गई। जबकि दूसरे चालक की गंभीर हालत में अस्पताल में मौत हो गई। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed