{"_id":"5792707f4f1c1b1458c4bec8","slug":"dug-ditches-to-drain-the-pavement","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला बनाने के लिए खोद दिया फुटपाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला बनाने के लिए खोद दिया फुटपाथ
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में खोदा गया फुटपाथ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में जलभराव की समस्या को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने जल निकासी के लिए फुटपाथ ही खोद दिया। लोगों के विरोध करने पर काम बंद हुआ। पुराने बने नाले से अतिक्रमण ही नहीं हटाया गया।
मुरादगंज और भीखेपुर में जलभराव की समस्या को लेकर अमर उजाला में खबर छपने के बाद लोक निर्माण विभाग सतर्क हुआ। कस्बे के नालों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसे हटाने की बजाय विभाग ने फुटपाथ खोद कर अस्थाई नाले का निर्माण शुरू कर दिया। इससे फुटपाथ खत्म हो गया है। व्यापारियों और कस्बे के लोगों ने विरोध जताया तो विभाग के लोग अधूरा काम छोड़कर चले गए।
व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, रमेश पोरवाल, अरविंद पोरवाल, ब्रजेश पोरवाल आदि ने बताया कि इस तरह से जल निकासी की व्यवस्था करना उचित नहीं है। लोगों ने जिला प्रशासन से नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।