{"_id":"65565d5dd966e00800065976","slug":"due-to-non-opening-of-railway-crossing-there-was-a-traffic-jam-for-one-and-a-quarter-hour-vehicles-stranded-auraiya-news-c-211-1-aur1001-5330-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रेलवे क्रासिंग न खुलने से सवा घंटे लगा जाम, फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रेलवे क्रासिंग न खुलने से सवा घंटे लगा जाम, फंसे वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार दोपहर फाटक देर से खुलने कि चलते वाहनों का दोनों छोर लंबा जाम लग गया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिसके चलते सवा घंटे लोगों को जाम की परेशानी उठानी पड़ी।
दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर साढ़े तीन बजे गेट बंद हुआ। जिसके बाद देर तक गेट नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 40 मिनट फाटक बंद रहने के बाद 4:10 पर खुला। गेट खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। जिससे बड़े वाहन अपनी जगह से हिल न सके। वहीं जाम के चलते पैदल निकल रहे राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आरपीएफ व थाना पुलिस ने गेट खुलने के बाद मोर्चा संभाला। हालांकि कुछ ही देर बाद ट्रेन के आने की सूचना होते ही गेट को बंद कर दिया गया। जिससे ज्यादातर लोग जाम ही फंसे रहे। ट्रेन के निकलने के बाद गेट को दोबारा खोला गया। तब जाकर सभी वाहनों को निकाला गया। इस बीच सवा घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। आए दिन जाम के झाम से परेशान कस्बा के लोगों ने शासन-प्रशासन से क्रासिंग पर ओवरब्रिज या बाईपास का निर्माण कराए जाने की मांग की है।