फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to increase in load, the supply from the sub-station is stalled.

लोड बढ़ने से सब स्टेशन से आपूर्ति ठप हो रही

Tue, 17 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Due to increase in load, the supply from the sub-station is stalled.
फफूंद। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की खपत बढ़ी है। एकाएक लोड बढ़ने से सब स्टेशनों से आपूर्ति ठप हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। दो दिन से केशमपुर सब स्टेशन में दो फेस आने की वजह से पांच से छह घंटे कटौती हो रही है। कुछ इसी तरह हाल अन्य सब स्टेशनों का है।
विज्ञापन

फफूंद कस्बा और क्षेत्र के दो सौ गांव को केशमपुर बिजली घर से आपूर्ति की जाती है। केशमपुर में असेनी पावर स्टेशन से 33 केवी लाइन आई है। इसी लाइन से चपटा सब स्टेशन की लाइन भी जुड़ी है। इस कारण से स्टेशन पर लोड बढ़ गया है। जिससे अक्सर फाल्ट हो रहे है। रविवार और सोमवार को कई बार फाल्ट होने से तीन फेस की लाइन दो फेस में आई। जिसके कारण सब स्टेशन से आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे 33 केवी लाइन टू फेस हो गई। जिससे फफूंद समेत दो सौ गांव की बिजली बंद हो गई। शाम के समय अचानक से आपूर्ति ठप हो जाने से लोग गर्मी में परेशान रहे। लोगों ने बिजली न आने की जानकारी अधिकारियों को देनी शुरू की। करीब पांच घंटे बाद पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढा गया। इसके बाद लाइन ठीक हो सकी। इस बीच करीब पांच घंटे सैकड़ों गांव के लोग गर्मी से परेशान रहे। घरों में लगे इनवर्टर भी ठप हो गए। वहीं, रात में भी कई बार फाल्ट होने से बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चपटा सब स्टेशन की लाइन अलग करने की मांग
आए दिन फाल्ट और बढ़ रहे लोड को लेकर ग्रामीणों ने चपटा सब स्टेशन की लाइन केशमपुर से अलग किए जाने की मांग की है। ग्रामीण सर्वेश कुमार, श्याम, राजाराम, सत्यवीर, कौशल, चंद्रभान, कामिल, जोली खान आदि ने बताया कि केशमपुर सब स्टेशन पर पहले से ही लोड है। इधर चपटा की लाइन जुड़ने से लोड और बढ़ा है। अक्सर फाल्ट हो रहे हैं। क्षेत्र बड़ा होने के कारण चार से पांच घंटे में विद्युत कर्मचारी फाल्ट ढूंढ पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed