फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dry eyes due to heat and allergies, wash with clean water

Auraiya News: गर्मी से आंखों में सूखापन और एलर्जी, साफ पानी से धोएं

Tue, 06 May 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dry eyes due to heat and allergies, wash with clean water
बिधूना। गर्मी से आंखों में एलर्जी और चुभन के मरीज बढ़े हैं। सूखापन भी मरीजों को परेशान कर रहा है। हर रोज नेत्र अस्पताल की ओपीडी में 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों में भी समस्या बढ़ी है। सरकारी नेत्र अस्पताल में मशीनें व उपकरण नहीं हैं। ऐसे में प्राइवेट अस्पतालों में नेत्र रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। साथ ही वो अपना इलाज भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन




नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे-वैसे आंखों में सूखेपन और एलर्जी के मरीजों की भी संख्या बढ़ेगी। हवा के साथ उड़ने वाली धूल और पसीना आंखों पर दुष्प्रभाव डाल रहा है। इससे लोगों की आंखों की नमी कम हुई है। आंखों में ड्राइनेस की समस्या से सूजन, एलर्जी और सूखेपन की शिकायत मरीज करते हैं। ऐसे में लापरवाही आंखों के लिए गंभीर साबित हो सकती है। इस मौसम में एलर्जी के कण एक्टिव रहते हैं, कुछ लोगों को धूप और गर्मी के मौसम से एलर्जी होती है। कुछ लोगों को पहले से आंख में सूखेपन की समस्या रहती है।वह मरीज दिन में चार से पांच बार आंखों को धोएं और डॉक्टर की सलाह पर आंखों में दवा डालें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंखों में अगर एलर्जी, सूजन या सूखेपन की समस्या है तो आग, धूप या चूल्हे के पास देर तक न बैठें। आंखों में सूजन होने से सूती कपड़े से सिकाई करनी चाहिए। तेज धूप या हवा से बचने के लिए चश्मा लगाएं। कई बार लोग इस तरह की समस्या होने पर बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा ले लेते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। अगर इस तरह की समस्या आती है तो चिकित्सकीय सलाह लेकर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र डॉक्टर राहुल गुप्ता ने कहा कि मरीज आंखों के प्रति लापरवाही न करें। आंखों में दिक्कत हो तो मरीज तत्काल सलाह लेकर ही इलाज कराएं। गर्मी के समय धूप के चश्मे आदि लगाएं। नकली लेंस व प्लास्टिक के चश्मों से आंखों पर असर पड़ता है। अधिक तपन लगने पर आंखों में सूखापन बढ़ जाता है। दिन में साफ पानी से आंखों को धूलें। गर्मी में स्वास्थ्य के साथ आंखों का बचाव भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed