फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drunk created ruckus, action on three for breach of peace

Auraiya: तीन युवकों ने शराब पीकर मचाया उत्पात, पुलिस को देखकर भाग रहे थे आरोपी, शांतिभंग में कार्रवाई

Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
सार

कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शामपुर निवासी सीटू यादव, पप्पू व ऋषि बताया। तीनों आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Drunk created ruckus, action on three for breach of peace
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह चौराहा पर शुक्रवार रात को तीन युवकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। जिससे चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे नगर के करीब भगत सिंह चौराहे पर शराब के नशे में तीन युवक बीच सड़क पर बाइकें खड़ी कर आपस में मारपीट करने लगे। बीच सड़क मारपीट होने की वजह से चौराहे के आसपास जाम लग गया। मारपीट देख आसपास के व्यापारी व राहगीर डर से सहम गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस आरोपियों को दौड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शामपुर निवासी सीटू यादव, पप्पू व ऋषि बताया। तीनों आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed